कोरबा। क्षत्रिय राठौर समाज ग्रामीण इकाई, जिला कोरबा की एक आवश्यक बैठक ओम पैलेस, हरदी बाजार में आयोजित की गई। समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से श्री अमृतलाल राठौर (मुक्ता) को सभापति चुना गया। इसके पश्चात सभा का शुभारंभ हुआ और सामाजिक बंधुओं द्वारा गहन विचार-विमर्श के बाद सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई।
निर्वाचन में प्रदीप राठौर (रलियां) को अध्यक्ष, व्यास राठौर (हरदी बाजार) को सचिव, और रवि राठौर (धतुरा, पत्रकार) को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मनमोहन सिंह राठौर (उतरदा) को प्रचार-प्रसार प्रमुख, शैलेंद्र राठौर (बोकरामुडा) और हुलेश राठौर (छिंदपुर) को उपाध्यक्ष, तथा कमलेश राठौर (हरदी बाजार) को सह-सचिव निर्विरोध चुना गया।
समाज को नई दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक सर्वोच्च समिति का भी गठन किया गया, जिसमें चूलेश्वर राठौर (हरदी बाजार), चंद्रहास राठौर (कोरबी), बाबूराम राठौर (हरदी बाजार), अमृतलाल राठौर (मुक्ता), ईश्वर राठौर (रलियां), ब्रह्मानंद राठौर (मुढाली), निलेंद्र राठौर (हरदी बाजार), और जितेंद्र राठौर (हरदी बाजार) को जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में समाज के सभी वरिष्ठजनों को शामिल किया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान मुंह मीठा कराकर किया गया। इस अवसर पर अमृतलाल राठौर, बाबूराम राठौर, चूलेश्वर राठौर, चंद्रहास राठौर, हुलेश राठौर, ईश्वर राठौर, ब्रह्मानंद राठौर, निलेंद्र राठौर, विकास राठौर, शैलेंद्र राठौर, कमलेश राठौर, मनमोहन सिंह राठौर, संदीप राठौर, अमर राठौर, विक्रम राठौर, विनय राठौर, विजय राठौर, विनोद राठौर, रवि राठौर, पप्पू राठौर, सचिन राठौर, राम बिहारी राठौर, संजू राठौर, कृष्णा राठौर, देवराज राठौर, देवेंद्र राठौर, शुभम राठौर, राजेश राठौर, मोहित राठौर, संजय राठौर, शिव राठौर, राम प्रसाद राठौर, रामकुमार राठौर, महेंद्र राठौर, नरेंद्र राठौर, रामेश्वर राठौर, मनहरण राठौर, बंटी राठौर, जितेंद्र राठौर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















