हरदी बाजार। तहसील स्तर के हरदी बाजार अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर में शेखर भारद्वाज ने कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री और वरिष्ठ नेता चंद्रहास राठौर को मात्र 7 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। इस जीत ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल मचा दी है।
चुनाव में चंद्रहास राठौर के पैनल को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें उनके अधिकांश उम्मीदवारों को पराजय मिली। परिणामों के अनुसार, सचिव पद पर लखन लाल राठौर, उपाध्यक्ष पद पर संतराम मरावी और चंद्रकांता राठौर, सह-सचिव पद पर रहइया लाल कौशिक, पुस्तकालय प्रभारी दीनदयाल बंजारे, क्रीड़ा सचिव भागवत पटेल, और कोषाध्यक्ष रमेश कुर्रे विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लक्ष्मी प्रसाद सागर, नागेश्वर अहीर, और कमलकांत साहू ने जीत हासिल की।
इस चुनाव में मतदाताओं ने बदलाव की स्पष्ट मंशा दिखाते हुए शेखर भारद्वाज के नेतृत्व में नए चेहरों को मौका दिया। चंद्रहास राठौर पैनल की हार ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना दिया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेखर भारद्वाज ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं के हितों के लिए पारदर्शिता, सहयोग, और विकास की भावना के साथ काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अधिवक्ता समुदाय के कल्याण और संगठन को मजबूत करना होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















