कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में त्यौहारों के दौरान कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत 15 अगस्त से 29 अगस्त तक जिले के विभिन्न थाना-चौकी और यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान 69 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां 15,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में थाना सिविल लाइन (10 वाहन), थाना दीपका (10 वाहन), यातायात पुलिस कोरबा (14 वाहन), पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर (10 वाहन), और कोतवाली (7 वाहन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य शहर में सार्वजनिक शांति, सुगम यातायात व्यवस्था, और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
