कोरबा।कोरबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ा प्रहार करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालकोनगर और कटघोरा थाना पुलिस ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
कटघोरा थाना पुलिस ने दुष्यंत जायसवाल (36 वर्ष), निवासी ग्राम बिझरा धोबी मोहल्ला, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में झिल्ली के अंदर भरा 330 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 3300 रुपये है, बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 306/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं, बालकोनगर थाना पुलिस ने बीर लाल (62 वर्ष), निवासी चेकपोस्ट बालको, को हिरासत में लिया। उसके पास से एक चिलम, माचिस और सात छोटे पैकेटों में रखा कुल 10.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशीली दवाओं या गांजे का सेवन और व्यापार कानूनन अपराध है। इस तरह के कृत्य समाज का माहौल खराब करते हैं और युवाओं के भविष्य को खतरे में डालते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

