खेलकूद को मिले महत्व, स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क : प्राचार्य अहीरे

कोरबा। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

बीएस अहीरे प्राचार्य ने मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद को महत्व दिया जाना चाहिए। क्योंकि इसकी बड़ी जरूरत है।

जीआर जांगड़े स्नातकोत्तर शिक्षक ने मेजर ध्यानचंद के द्वारा हॉकी के लिए किए गए प्रयासों तथा उनके योगदान की विस्तृत जानकारी दी। हॉकी सहित अन्य खेलों में बढ़ चढकर भाग लेने के लिए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। खेलो इंडिया सरकार की मंशा के अनुरूप अपनी रुचि के अनुसार खेलों में भाग लेना चाहिए।

यह कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इसलिए अपने व्यस्ततम समय होने के बावजूद  दिन में कम से कम  एक घंटा का समय खेलकूद के लिए निकलना चाहिएं।

साहिल चौधरी खेल शिक्षक ने प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की जानकारी सांझा की।