सीपीआई ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा 29 अगस्त को जिलाधीश ज्ञापन सौंपा गया। वार्ड क्र. 17 न्यू मानस नगर पानी टंकी के पास वार्ड वासियों ने बताया कि 15 साल पहले रोड निर्माण हुआ लेकिन नाली नहीं बनी।

जिसके कारण घरों का पानी निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को वास्तविक स्थिति की जानकारी दी गई।कहा गया कि यहां पर नाली की व्यवस्था जल्द से जल्द कराया जाए जिससे वार्ड वासी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

ज्ञापन देने के दौरान जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी चौहान, श्री बाई, पूजा मानिकपुरी, यमुना विश्वकर्मा उपस्थित रहे।