कोरबा। औद्योगिक नगर के साथ औद्योगिक जिले में भक्तिभाव के साथ प्रथम पूज्य विघ्नविनाशक भगवान गणेश का उत्सव चतुर्थी से प्रारंभ हो गया। दुर्लभ संयोगों के बीच घरों, संस्थानों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की परंपरागत स्थापना की गई। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
कोरबा के प्रमुख स्थानों के अलावा उपनगरीय क्षेत्र बालकोनगर, कुसमुंंडा, दीपका, जमनीपाली, बांकीमोंगरा, रजगामार, कटघोरा और अंचल में बड़ी समितियों ने विशाल और आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना की है।
वेद मंत्रों और जयकारों के बीच पुरोहितों ने स्थापना की प्रक्रिया पूरी की। इन पंडालों में कई आकर्षक आयोजनों की योजना बनाई गई है, जो पूरे उत्सव के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















