जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लगरा में एक 9 वर्षीय बच्चा सम्राट टंडन के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सम्राट सोमवार की शाम 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए ग्राम लगरा में खोज अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बच्चे के बारे में कोई सुराग मिल सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सम्राट टंडन के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत नजदीकी थाने या मुलमुला थाने से संपर्क करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

