धमतरी। जिले के सांकरा गांव में एक हैरान करने वाली घटना में, मनपसंद सब्जी न बनने से नाराज टिकूराम सेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने तीजा पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सांकरा गांव निवासी टिकूराम सेन ने अपनी पत्नी से अंडे की सब्जी बनाने को कहा था। लेकिन तीजा पर्व के कारण पत्नी ने इसे बनाने से इनकार कर दिया।
इस बात से नाराज टिकूराम ने गुस्से में आकर पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















