“सजगकोरबा”अभियान:अग्रसेन पब्लिक स्कूल में 500 छात्र- छात्राओं को गुड टच-बैड टच और यातायात नियमों की जानकारी

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा अभियान” के तहत 25 अगस्त 2025 को अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कोरबा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सहायता एवं परिवार परामर्श केंद्र कोरबा और थाना यातायात कोरबा ने मिलकर छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति में गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस विभाग के अभिव्यक्ति ऐप, बच्चों से संबंधित कानूनी जानकारी, मार्शल आर्ट्स और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षक सियाराम बंजारे ने भी इस अवसर पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव, उपनिरीक्षक मनोज राठौर, म.प्र.आर. बेनेदिक्ता ग्लोरिया बेक, म.आर. अनुसुईया भानु, म.आर. बिंदेद्वरी साहू, म.आर. अंजु, सुचिता पन्ना, आर. ओमप्रकाश निर्मलकर और यातायात स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह आयोजन बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित व्यवहार को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।