कोरबा। जिले के बरपाली गांव में अंग्रेजी शराब दुकान और उससे जुड़े अहाता सेंटर को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया है। ताजा घटनाक्रम में अहाता सेंटर के संचालक राजेश शर्मा और पड़ोसी दुकानदार कैला रात्रे के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।
जानकारी के अनुसार, राजेश शर्मा ने जिला आयुक्त से मुलाकात कर कैला रात्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उनका आरोप है कि कैला रात्रे अपने घर और दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाती हैं और हिंसा को बढ़ावा देती हैं। राजेश का कहना है कि उन्होंने कैला को कई बार समझाया कि दुकान में केवल चखना बेचने का नियम है, लेकिन कैला ने इसे निजी रंजिश का रूप दे दिया।
दूसरी ओर, शराब दुकान को हटाने के लिए गांव में बुलाई गई बैठक के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और लगातार बढ़ते विवाद के चलते गांव में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

