कोरबा।दीपका के पुराना एमक्यू प्रगतिनगर कॉलोनी में राधे-राधे ग्रुप महिला समिति द्वारा तीज उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम और पारंपरिक अंदाज में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्सव में हिस्सा लिया और गीत-संगीत, नृत्य, खेलकूद और झूला झूलने जैसी गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।
समिति द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसने उत्सव की खुशी को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पारंपरिक त्योहारों को जीवंत रखते हैं, बल्कि समुदाय में आपसी मेलजोल और एकता को भी बढ़ावा देते हैं।
उत्सव में अर्चना शर्मा, समता सोनी, स्नेहा पांडे, नीता राजपूत, मंजु, रेनु गुप्ता, सविता पांडे, अंजू केवट, साधना महंत, सुमित्रा महंत, रिंकू तिवारी, फूलवती जायसवाल, मंजु तिवारी, भोली जायसवाल, पल्लवी समेत अन्य महिला सदस्य शामिल थीं। समिति की सदस्य समता सोनी ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी सभी के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान महिलाओं ने तीज पर्व के अवसर पर मीठे और नमकीन पारंपरिक पकवानों का भी आनंद लिया, जिसने उत्सव में चार चाँद लगा दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















