कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के राइडर्स ग्रुप ने ‘बुल्स ऑन व्हील्स’ के तहत 40 किलोमीटर की रोमांचक राइड आयोजित कर राष्ट्रीयता का संदेश दिया। इस बार खास बात यह रही कि राइड में पहली बार 12 महिला राइडर्स ने बुलेट पर सवार होकर हिस्सा लिया, जो महिलाओं के साहस और देशभक्ति का प्रतीक बना।
रॉयल एनफील्ड कैलाश ऑटो एजेंसी के डायरेक्टर आलोक दिवाटे के नेतृत्व में 15 अगस्त 2025 को आयोजित इस राइड में 70 राइडर्स ने कोरबा से रैनखोल व्यू पॉइंट तक की यात्रा पूरी की। इस साहसिक यात्रा में 12 महिला राइडर्स की भागीदारी ने सभी का ध्यान खींचा और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की।
राइडर्स ग्रुप ने इस यात्रा के माध्यम से न केवल देशभक्ति का जज्बा दिखाया, बल्कि युवाओं और विशेष रूप से महिलाओं को साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। यह आयोजन कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाने में सफल रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















