कोरबा। सर्वमंगला नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से तंग आ चुके क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर अपनी समस्याएं सामने रखीं। नाराज लोगों ने बताया कि दिन में 30 से 40 बार बिजली गुल होने से उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग ने एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती के कारण घरेलू कार्यों से लेकर बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों तक में भारी परेशानी हो रही है। रोजाना की इस समस्या से त्रस्त होकर लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज किया और शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे दोबारा बिजली ऑफिस का घेराव करेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह में समस्या के समाधान का वादा किया है। क्षेत्रवासियों को अब इस आश्वासन के पूरा होने का इंतजार है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















