कोरबा। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जश्न रिसोर्ट राताखार से 21 अगस्त 2025 की रात 11 बजे से 22 अगस्त की सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने रिसोर्ट में लगे चार एयर कंडीशनर (AC) के कॉपर पाइप, लगभग 100 मीटर लंबे और 20,000 रुपये कीमत के, चुरा लिए। इस घटना ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
जश्न रिसोर्ट के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह (46 वर्ष) की शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चोरों और चोरी गए कॉपर पाइप का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र में कॉपर और अन्य धातुओं की चोरी की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी का माल बरामद किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
