कोरबा पुलिस ने आज पॉलिटेक्निक कॉलेज रूमगड़ा, बालको में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें साइबर सेल, यातायात पुलिस और महिला सेल की टीमों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाइल इंस्टॉलेशन, ओटीपी शेयरिंग, बैंक ठगी और सोशल मीडिया अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों को राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 और CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई।
पुलिस ने ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या 1930 पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।
यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया, जबकि महिला सेल ने छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप, गुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर कार्यक्रम को संवादात्मक और प्रभावी बनाया।
कोरबा पुलिस ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने और महिला सुरक्षा से संबंधित समस्याओं की तुरंत सूचना देने की अपील की है। यह अभियान समाज में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















