कोरबा की पावन धरा पर मातनहेलिया परिवार द्वारा 24 से 31 अगस्त तक राताखार स्थित जश्न रिसोर्ट में पितृमोक्षार्थ गयाश्राद्ध के अंतर्गत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विश्वप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता और जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता (उज्जैन) सात दिनों तक कोरबावासियों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समापन 31 अगस्त को हवन-पूजन और भंडारे के साथ होगा।
भव्य शोभायात्रा और भंडारा
आयोजक राजबीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, राकेश सिंगला, अनिल अग्रवाल और श्रीनिवास अग्रवाल ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह 9:30 बजे मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर से कथास्थल जश्न रिसोर्ट तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा, 25 सितंबर 2025 को जश्न रिसोर्ट में विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
कथा का दैनिक विवरण
24 अगस्त (रविवार): भागवत महात्म्य, आत्मदेव प्रसंग, महाभारत प्रसंग के साथ कथा का शुभारंभ।
25 अगस्त (सोमवार): कपिल गीता, शिव-सती चरित्र, भरत चरित्र।
26 अगस्त (मंगलवार): जड़भरत कथा, अजामिल प्रसंग, प्रह्लाद कथा, नृसिंह अवतार।
27 अगस्त (बुधवार): गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण प्राकट्य उत्सव (झांकी सहित)।
28 अगस्त (गुरुवार): श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, मथुरा गमन, कंस वध, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव (झांकी सहित)।
29 अगस्त (शुक्रवार): श्रीकृष्ण की अन्य लीलाएं, राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र।
30 अगस्त (शनिवार): उद्धव गीता, भगवान का स्वधाम गमन, परीक्षित मोक्ष।
31 अगस्त (रविवार): हवन, पूर्णाहुति और भोग भंडारा।
जीवन प्रबंधन के गुर भी
प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से जश्न रिसोर्ट में पंडित विजय शंकर मेहता श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं और कथाओं का श्रवण कराने के साथ-साथ जीवन प्रबंधन के गुर भी सिखाएंगे।
आयोजक परिवार ने कोरबावासियों से इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा का रसपान करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















