विधायक तुलेश्वर मरकाम ने पोटापानी और माखनपुर में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन,मातृशक्ति अन्न बचत बैंक की शुरुआत

कोरबा-पाली।पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोटापानी और माखनपुर (मांझापारा) में विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने परंपरागत स्वागत के बाद सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन भवनों के निर्माण से दोनों गांवों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, विभिन्न कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो सकेंगे और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

ग्रामवासियों ने सर्वांगीण विकास के लिए विधायक मरकाम के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

मातृशक्ति अन्न बचत बैंक की स्थापना

इसके बाद, विधायक मरकाम ने माखनपुर (मांझापारा) में मातृशक्ति अन्न बचत बैंक की स्थापना की, जिसकी शुरुआत ₹4300 के सहयोग से हुई।

उन्होंने मातृशक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम एक मुट्ठी चावल बचाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, सरपंच पोटापानी दिलराज मरकाम,सरपंच माखनपुर प्रेमलता पोर्ते, जनपद सदस्य संगीता सूरज कोरम ब्लॉक अध्यक्ष पाली चंद्रभवन टेकाम, विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग पुरुषोत्तम टेकाम,विधायक प्रतिनिधि न.प. पाली राजेश जाटव, जयराम मरावी, किताब मरावी, ललित मानिकपुरी, धनराज मरकाम सहित समस्त ग्रामवासी, बुजुर्ग, मातृशक्ति और पंचगण उपस्थित रहे।