छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025: प्रभमन और तनिषा ने जीता खिताब

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं अतिथियों ने विजेता खिलाड़ीयो को किया पुरस्कृत

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन 20 से 22 अगस्त तक सीएसईबी सीनियर क्लब, कोरबा में हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ,ऑल इंडिया चेस फेडरेशन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग,छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से जिला शतरंज संघ, कोरबा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

टूर्नामेंट डायरेक्टर विनोद राठी के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन स्व. श्रीमती निर्मला राठी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शतरंज को मस्तिष्क का खेल बताकर धैर्य और रणनीति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सच्चा खिलाड़ी हार से सीखकर आगे बढ़ता है।”

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथियों में सुश्री ऋतु चौरसिया,हितानंद अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, दिनु पटेल और नौशाद खान उपस्थित रहे।

विजेता:
अंडर-19 बालक: प्रभमन सिंह मल्होत्रा (कोरबा), औजस्य मोहता (रायपुर), रियान्श कुमार चटर्जी (बस्तर), दीपक सिंह (कोरबा)।

अंडर-19 बालिका: तनिषा ड्रोलिया (रायपुर), राशी वारुडकर (राजनांदगांव), पारिधि लिल्हारे (दुर्ग), अनिरुधि आनंद (रायगढ़)।

अंडर-17 बालक: प्रभमन सिंह मल्होत्रा (कोरबा), औजस्य मोहता (रायपुर)।

अंडर-17 बालिका: तनिषा ड्रोलिया (रायपुर), राशी वारुडकर (राजनांदगांव)।

अन्य वर्गों में अंडर-15, अंडर-13, अंडर-11, अंडर-9 और अंडर-7 में भौमिक सिंह चौहान, शब्द सोनी, प्रांजल आहिरवार, सर्वेश लिल्हारे, स्वस्तिक शर्मा, यशिता नंदो, अदिति आदित्य, संजिवनी कुर्रे, हार्षिता कश्यप और आमंदी साय जैसे खिलाड़ियों ने खिताब जीते। कुल 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में हिमांशु दास (डायरेक्टर, एम.बी.डी. ग्राफिक्स) का विशेष योगदान रहा। चीफ आर्बिटरअनीश अंसारी और सहायक निर्णायकों ने निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित किया। मंच संचालन एस.के. सोनी और आभार प्रदर्शन विमल मानिकपुरी ने किया।

जिला शतरंज संघ के सचिव आर.एल. विश्वकर्मा ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और आयोजन समिति को बधाई दी।