कोरबा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में साइबर सेल कोरबा और CSEB चौकी की संयुक्त टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। इस अभियान में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 6 कोरबा से और 2 वाराणसी, उत्तर प्रदेश से पकड़े गए।
19 अगस्त को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर विमल पाठक के नेतृत्व में बुधवारी बाजार, कोरबा में घेराबंदी की गई। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने निम्नलिखित जब्ती की:
4845 नग ALPRAZOLAM टैबलेट (कीमत 20,995 रुपये)
72 नग Pyeevon Spas Plus कैप्सूल (कीमत 633 रुपये)
2300 रुपये नकद
एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत 90,000 रुपये)
कुल जब्ती का मूल्य: 1,13,928 रुपये
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
संगीत कुमार पटेल (31 वर्ष, चाकाबुड़ा, बांकीमोंगरा): 795 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, 72 नग Pyeevon Spas Plus कैप्सूल, 1000 रुपये नकद। पूर्व में NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
गोपाल यादव उर्फ मलिंगा (31 वर्ष, चाकाबुड़ा): 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, 300 रुपये नकद। पूर्व में NDPS एक्ट के तहत जेल।
सुरेश कुमार यादव (26 वर्ष, झाबर, दीपका): 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, 200 रुपये नकद।
सैफ खान उर्फ चांद (31 वर्ष, अमरैयापारा, करतला): 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, 200 रुपये नकद।
अभिषेक कुमार रात्रे (21 वर्ष, पखनापारा, दीपका): 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, 300 रुपये नकद।
अमित कुमार भारद्वाज उर्फ ददू (23 वर्ष, चाकाबुड़ा): 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, 300 रुपये नकद।
वाराणसी में कार्रवाई
मुख्य आरोपी संगीत पटेल के बयान के आधार पर पुलिस को पता चला कि नशीली दवाओं का जखीरा वाराणसी, उत्तर प्रदेश से आ रहा था। कोरबा पुलिस की एक टीम, जो पहले से ही प्रयागराज में एक अन्य मामले में थी, तुरंत वाराणसी रवाना हुई। वहां 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
अजय कुमार कनौजिया (32 वर्ष, राजा बाजार, वाराणसी)
शांतनु जैसवाल (32 वर्ष, गोविंद नगर, वाराणसी)
वाराणसी से जब्ती:
6440 नग ALPRAZOLAM टैबलेट
6000 नग Pyeevon Spas Plus कैप्सूल
1608 नग Proxyco SPAS कैप्सूल
एक पल्सर मोटरसाइकिल (UP 65 BD 0782)
दो मोबाइल फोन
कुल जब्ती का सार
कोरबा: 4917 नग नशीली दवाएं (लगभग 83,000 रुपये), 2300 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल (30,000 रुपये)।
वाराणसी: 14,048 नग नशीली दवाएं (लगभग 89,390 रुपये), एक मोटरसाइकिल (30,000 रुपये), दो मोबाइल (25,000 रुपये)।
कुल: 18,965 नग नशीली दवाएं (बाजार मूल्य 4,74,125 रुपये)
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, “नशे का कारोबार समाज के लिए अभिशाप है। हमारी टीम इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।”
यह कार्रवाई कोरबा पुलिस की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है,जिसने स्थानीय और अंतरराज्यीय स्तर पर ड्रग तस्करों के हौसले पस्त कर दिए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















