कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल कोरबा जिले में पांचवें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने पीपीई किट पहनकर, हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई की और धरना स्थल के आसपास दुकानों व राहगीरों से भीख मांगकर अपनी मांगों को रेखांकित किया।
NHM कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों का समाधान, और स्थायी कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, विशेषकर कोविड-19 महामारी के दौरान, लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। कोरबा में इस अनोखे प्रदर्शन ने स्थानीय लोगों और प्रशासन का ध्यान खींचा है।
अब सवाल यह है कि सरकार इन मांगों को कितनी गंभीरता से लेती है और इनका समाधान कब तक करती है। इस हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















