कोरबा। दीपका क्षेत्र में जय अम्बे कंपनी के जनरल मैनेजर और कुछ कर्मचारियों पर कंपनी के ड्राइवरों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ड्राइवरों का कहना है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकाने जैसी हरकतें की गईं, जिससे उनके बीच भय और असुरक्षा की स्थिति पैदा हो गई है। इस मामले में ड्राइवरों ने दीपका थाना और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के मुख्य महाप्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपी है।
शिकायत में ड्राइवरों ने उल्लेख किया है कि कंपनी के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा अपमानजनक व्यवहार और भयभीत करने की कोशिश की गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल मौके पर पहुंचे और ड्राइवरों का समर्थन किया।
उन्होंने कहा, “मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि सभी के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए।”
दीपका थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, ड्राइवरों ने SECL प्रबंधन से इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने क्षेत्र में मजदूरों के अधिकारों और कार्यस्थल पर सम्मानजनक व्यवहार को लेकर चर्चा को जन्म दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
