व्याख्याताओं ने प्राचार्य पदोन्नति में त्रुटियों के खिलाफ मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग टी संवर्ग प्राचार्य प्रमोशन के लिए 20 से 23 अगस्त तक काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना आदेश जारी करने का निर्णय लिया गया है।

इसके पूर्व पदोन्नति सूची में त्रुटियों के निराकरण के लिए सहायक संचालक ने राज्य भर से पूर्व में अभ्यावेदन दिए 87 व्याख्याताओं को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर बुलाया गया था।

वरिष्ठता क्रम को ध्यान में न रखते हुए कनिष्ठ शिक्षको को पदोन्नति प्रदान करने से कोरबा के नाराज व्याख्याताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें विनोद जायसवाल, पुष्पक साहू,कन्हैयालाल बरेठ एवं मिलन राज सहित वरिष्ठ व्याख्याता उपस्थित थे।