कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मामले को लेकर सुभाष चौक कोरबा में कैंडल मार्च निकाला।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि जनता के वोट पर डाका डालकर सत्ता में बैठे लोगों को गद्दी छोड़ देनी चाहिए। कोरबा में भी वोटर सूची में अनेकों गड़बड़ी हुई है। हमने आयोग को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सडक़ों पर उतरने पीछे नहीं हटेगी। हम कोरबा जिले के चारों विधानसभा के मतदाता सूची की गहन जांच कर रहें हैं। शीघ्र ही गड़बड़ी को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
इस मौके पर पार्षद मुकेश राठौर, कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, मण्डल अध्यक्ष पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी,पार्षद सुख सागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, गिरधारी बरेठ, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, शशि अग्रवाल, रामकुमार राठौर, गीता महंत, सीमा उपाध्याय, हिमांशु सिंह, पार्षद रामगोपाल कुर्रे, टीपी नगर मंडल अध्यक्ष जवाहर निर्मलकर, गणेश दास महंत, मण्डल पालूराम साहू, रवि खुंटे आदि सहित अनेकों उपस्थित थे ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















