रोटरी क्लब कोरबा ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण और टीबी रोगियों को फूड बास्केट वितरण

कोरबा। रोटरी क्लब कोरबा ने स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति, सेवा और संवेदना के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कॉल रोटरी हॉस्टल में ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने गर्व के साथ तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर क्लब के सचिव संतोष जैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पारस जैन, डॉ. बी.बी. बोडे, निकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, बलवीर सिंह भुल्लर, संजय कुमार अग्रवाल (ऑटो सेंटर), संजय बुधिया, डॉ. शोभराज चंदानी, सतनाम मल्होत्रा, नरेश अरोरा, भारती अरोरा, डॉ. अरोरा, किशोर अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष बच्चों के साथ उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सेवा कार्यों के तहत न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में टीबी रोगियों को फूड बास्केट वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शोभराज चंदानी ने अपने प्रेरक विचार साझा किए।

इसके बाद रानी धनराज कुंवर हॉस्पिटल,कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएचओ सूर्य नारायण केसरी उपस्थित रहे, जहां टीबी रोगियों को फूड बास्केट प्रदान किए गए।

रोटरी क्लब ने इस अवसर पर सामाजिक सेवा और देशभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।