प्रगति नगर में 26वां दही हांडी महोत्सव धूमधाम से संपन्न, अंडीकछार टीम ने जीता एक लाख का पुरस्कार

कोरबा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रगति नगर के राधे कृष्णा मैदान में 26वां मटका फोड़ महोत्सव (दही हांडी प्रतियोगिता) बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। देर रात 12:15 बजे अंडीकछार की टीम ने दही हांडी फोड़कर एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार अपने नाम किया।

कार्यक्रम में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल, गेवरा कोयला खदान के महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी, कलिंगा कंपनी के महाप्रबंधक विकास दुबे और नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत बतौर अतिथि उपस्थित थे। विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन धार्मिक आस्था को बढ़ाने और प्राचीन संस्कृति से जोड़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

आयोजन समिति के संयोजक रजनीश तिवारी ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से प्रगति नगर में यह दही हांडी महोत्सव अनवरत रूप से आयोजित हो रहा है। इस बार जैजैपुर, अंडीकछार, पाली और हरदीबाजार जैसे क्षेत्रों से टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुईं, जिसमें अंडीकछार की टीम विजेता बनी।

कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, सांसद प्रतिनिधि पोशाक दास महंत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने भी संबोधित किया।

आयोजन में श्रमिक नेता सतीश राठौर, बनवारी लाल चंद्र, एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्यागी और श्रीमती सिंदुर के साथ महिला मंडल की पूरी टीम ने भी हिस्सा लिया और आयोजकों व प्रतियोगी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा नेता विशाल अग्रवाल, राधेश्याम सिंह, पार्षद कमलेश जायसवाल, अविनाश यादव, राजेश सिंह, आशुतोष शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, आलोक शर्मा, सुशील तिवारी, मनोज महतो, राजेश साहू, राजेश यादव, ललित राठौर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।