कोरबा। जिले के पसान थाना अंतर्गत कोरबी चौकी में टोनही प्रताड़ना के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरथा निवासी मनोज कुमार धनवार (45) ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी जितेंद्र सारथी ने उसे जादू-टोना करने का आरोप लगाकर मारपीट की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की।
जांच में आरोपी द्वारा अपराध किए जाने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, आरक्षक रितेश शर्मा, संजय साहू, परमानंद दिवाकर और प्रधान आरक्षक आनंद तिर्की की अहम भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















