कोरबा, 17 अगस्त। कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमआईजी 53 फेस 2 में शनिवार रात चोरों ने कमला नेहरू महाविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी एसके शर्मा के घर को निशाना बनाया।
चोरों ने मुख्य ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कीमती सामान के साथ आंगन में खड़ी कार भी चुरा ली। यह दूसरी बार है जब इस घर को चोरों ने निशाना बनाया है। इससे पहले चोरों ने केवल ताला तोड़ा था, लेकिन कुछ चुराया नहीं था।
रविवार सुबह पड़ोसियों ने टूटा ताला देखकर डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। मकान मालिक एसके शर्मा, जो त्योहार के लिए हैदराबाद गए थे, सूचना मिलते ही कोरबा के लिए रवाना हो गए। उनके आने के बाद चोरी गए सामान का सहीआकलन हो सकेगा।
बताया जा रहा है कि शर्मा ने कार की चाबी घर पर ही छोड़ दी थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

