रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया को साझा की जाएगी।
मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा, “मंत्रिपरिषद का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इस विषय पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ही लेंगे।”
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

