मुंगेली । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
थाना जरहागांव क्षेत्र में पुलिस ने 4.03 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹8,000), 20.18 ग्राम चरस (कीमत ₹40,000), दो मोबाइल फोन (कीमत ₹1.10 लाख) और एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000) के साथ एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
जप्त सामान की कुल कीमत करीब ₹2.80 लाख है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिवी उर्फ बाबू पाठक (24), निवासी रामगोपाल वार्ड, मुंगेली के रूप में हुई है। उसके साथ एक अपचारी बालक भी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 22 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से नशे की तस्करी या अवैध बिक्री की जानकारी तुरंत साझा करने की अपील की है, साथ ही सूचना देने वालों की गोपनीयता बनाए रखने का आश्वासन दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

