बिलासपुर । सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत तीन आरोपियों ने एक शिक्षिका के घर में हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की। आरोपियों ने शिक्षिका के घर, साइकिल, कार और रेलिंग को नुकसान पहुंचाया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों मुकेश शर्मा, अभय दुबे और सुधांशु उर्फ छोटू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 418/25 के तहत दर्ज किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 324(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी शुरू की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

