रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16,000 से अधिक कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को तैयार हैं। कर्मचारी संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान आपातकालीन सेवाएँ भी बंद रहेंगी, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है।
NHM कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अनुकम्पा नियुक्ति, संविलियन, नियमित भर्ती में आरक्षण, स्थानांतरण नीति, 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि, ग्रेड पे निर्धारण, मेडिकल और अन्य अवकाश शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
NHM कर्मचारी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार त्वरित निर्णय नहीं लेती, तो वे काम और कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इस हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान की आशंका है, क्योंकि बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्य से अलग हो जाएंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















