कोरबा। एनटीपीसी कोरबा द्वारा प्रायोजित प्रतिभाशाली खिलाड़ी हर्षित ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर राज्य और कंपनी का गौरव बढ़ाया।
10 से 14 अगस्त तक जगदलपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में हर्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप जीती और छत्तीसगढ़ में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की।
हर्षित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय एनटीपीसी कोरबा के निरंतर सहयोग को दिया। एनटीपीसी कोरबा को ऐसे होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर गर्व है।
संगठन खेल, संचालन उत्कृष्टता और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत कर रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















