नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वृद्धाश्रम की वरिष्ठ नागरिक मेम बाई ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगे झंडे थामकर देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई।

नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख, केअरटेकर बीरू यादव,डीगम्बर सिंह कौशिक उत्तरा मानिकपुरी, राजीव साहू, पंकज साहू, उर्वशी यादव, लता यादव, अंजू, पलक पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बुजुर्गों के उत्साह और देशप्रेम ने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया।