कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया और सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से उच्च शिक्षा के प्रति नैतिक दायित्वों का निर्वहन करने और देश व समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मधुर संगीतमय प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रगान के साथ समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने देशभक्ति का उत्साह साझा किया।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष डॉ. आरसी पांडेय, सहसचिव उमेश लाम्बा, वरिष्ठ सदस्य जसराज जैन और घनश्याम बोंदिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने भी संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















