कोरबा। अशोक वाटिका में प्रवेश और पार्किंग शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा उद्यान के रखरखाव के नाम पर शुल्क वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके बाद जनता की शिकायतों पर मंत्री श्री देवांगन ने त्वरित कार्रवाई की।
मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर और आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि कोरबा की जनता उनके परिवार का हिस्सा है और उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क वहन नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने शुल्क वापसी के साथ-साथ अशोक वाटिका सहित सभी उद्यानों की सुविधाओं को बढ़ाने और उनके उचित रखरखाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















