कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में संगठन विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरबा शहर में संगठन को मजबूत करने के लिए 10 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति और 4 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष शीघ्र ही अपनी कमेटियों का गठन कर जिला कमेटी को सौंपेंगे, जिसके बाद वार्ड और बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा।
बैठक की शुरुआत में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन विस्तार की योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कोरबा शहर में 10 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, और ब्लॉक, वार्ड व बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन जल्द पूरा होगा।
सुश्री जरिता लैतफलांग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियां इतनी सशक्त होनी चाहिए कि विरोधी ताकतों का हर स्तर पर मुकाबला किया जा सके।
कोरबा संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठावान और विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, श्याम लाल कंवर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, मनोज चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, रेखा त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, और सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, अजीत दास महंत, गोरे लाल यादव, टीकाराम मनहर, राजीव लखनपाल, यशवंत लाल, विरेंद्र चंदन, श्रवण राठिया, मंडल अध्यक्ष पालूराम साहू, जवाहर निर्मलकर, मनीष शर्मा, प्रदीप जायसवाल, रोपा तिर्की, बुद्धेश्वर चौहान, देवीदयाल सोनी, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, और अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। सक्ती और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले से भी कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए।
यह बैठक कोरबा में कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संगठन विस्तार की यह प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर पार्टी की जड़ों को मजबूत करेगी और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर विरोधी ताकतों का मुकाबला करने के लिए तैयार करेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677