पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ, 31 अगस्त तक करें आवेदन

कोरबा। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर के शैक्षणिक सत्र जुलाई-जून 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोरबा के दूरवर्ती शिक्षा अध्ययन केंद्र में भी प्रवेश प्रारंभ हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में स्नातक (बीए, बीएससी गणित/जीवविज्ञान, बीकॉम आनर्स, बीबीए आनर्स, बी-लिब एंड आईएससी), स्नातकोत्तर (एमए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षा, छत्तीसगढ़ी, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमए/एमएससी गणित, कम्प्यूटर साइंस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस), पीजी डिप्लोमा (कम्प्यूटर एप्लिकेशन), डिप्लोमा (योग साइंस, कम्प्यूटर एप्लिकेशन, साइकोलॉजीकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग, रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान) और कौशल विकास कार्यक्रम शामिल हैं।

बीकॉम (आनर्स) और बीबीए (आनर्स) स्नातक प्रमाण पत्र कोर्स प्रथम वर्ष दो सेमेस्टर, स्नातक डिप्लोमा दो वर्ष चार सेमेस्टर, स्नातक डिग्री तीन वर्ष छह सेमेस्टर, और स्नातक आनर्स डिग्री चार वर्ष आठ सेमेस्टर के हैं।

ये पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों पर आधारित हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in पर जाएं या 7489701037 और 7067043721 पर संपर्क करें।