कोरबा। जटगा पंचायत के आश्रित गांव रवागांव के युवा किसान बृजपाल पोर्ते मेहनत और लगन से खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। सीमित जमीन होने के बावजूद, बृजपाल और उनकी पत्नी हर खरीफ सीजन में अच्छी फसल की उम्मीद के साथ खेतों में जी-जान से जुट जाते हैं।
इस बार भी उन्होंने खेती की तैयारी समय पर शुरू की। जटगा सहकारी समिति से उन्हें उन्नत किस्म के बीज और खाद (यूरिया, डीएपी) समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो गए।
बृजपाल ने बताया कि समिति में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता थी, जिससे उन्हें अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े। वे और उनकी पत्नी रोजाना खेतों में मेहनत कर फसल की देखभाल कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने धान की फसल में डीएपी और यूरिया का छिड़काव किया है, ताकि उत्पादन बेहतर हो।
बृजपाल को इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद है। वे कहते हैं, “खेती ही हमारी कमाई और जीवन का सहारा है। समय पर खाद-बीज मिलने से काम आसान हुआ है।” वे पूरी मेहनत कर रहे हैं, ताकि इस साल अच्छी पैदावार हो और परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

