अवंतिका तिवारी बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव

कोरबा। जिले के दीपका क्षेत्र की अवंतिका तिवारी को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

डीएवी गेवरा और बीएचयू वाराणसी से शिक्षा प्राप्त अवंतिका ने भारतीय जन संचार संस्थान से डिग्री हासिल की। उन्होंने कई राज्यों में चुनावों के दौरान प्लेसमेंट कंपनी के लिए कार्य किया और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एसईसीएल कर्मी सृष्टिधर तिवारी की पुत्री अवंतिका की इस उपलब्धि पर कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उन्हें बधाई दी।