कोरबा। विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत कापूबहरा अंतर्गत प्राथमिक शाला बस्तीपारा में एक पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच, सचिव, उपसरपंच, एसएमसी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, पालक और युवा समेत समुदाय के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक का संचालन पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो ऋषव राज और जीपीपीएफटी टीम ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा अतिथियों को पुष्प भेंट कर स्वागत के साथ हुई। प्रधानाध्यापक और छात्र-छात्राओं ने आत्मीय अभिनंदन किया।
सचिव ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने में रुचि, गतिविधि आधारित शिक्षा, पुस्तकालय की उपयोगिता और पालकों की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
बाल सभा और बाल संसद की अवधारणाओं को साझा किया गया, जो बच्चों में नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। एक विशेष क्षण में बच्चों ने अपने सपनों को कागज़ पर लिखकर मंच से साझा किया, जिसने पालकों को भावुक कर दिया।
सरपंच और सचिव ने बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इसके अतिरिक्त, मोहल्ला कक्षा योजना को पालकों ने 100 रुपये की सहमति राशि के साथ स्वीकृति दी।
गांधी फेलो के कुशल संचालन और संवाद ने सत्र को प्रभावी और प्रेरणादायक बनाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

