गुजराती महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, निधि दक्षिणी बनीं सावन क्वीन

कोरबा। श्री गुजराती महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष बिन्दु मकवाना के अभिवादन से हुई। सह-सचिव श्रीमती भाविका राठौर ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्रीमती वंदना शाह ने एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। आकर्षक ढंग से सजाए गए झूले का सभी ने आनंद लिया।

सावन महोत्सव की मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें श्रीमती निधि दक्षिणी को सावन क्वीन के ताज से नवाजा गया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया और स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था ने सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष निशा रावल, सचिव सोनल शाह, सोनिया भट्ट, प्रीति दक्षिणी, मीनल दक्षिणी, संगीता राठौर, सपना मकवाना, दीपिका टाँक, हिना संघवी, शोभा पारेख, फाल्गुनी पारेख, दिप्ती शर्मा, दीपाली शर्मा, सीमा चौहान, संगीता चौहान, हंसा वाघेला और भविता वाघेला ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में अध्यक्ष बिन्दु मकवाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।