कोरबा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कोरबा मुख्य शाखा में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। दो संदिग्ध महिलाओं ने हेमा साहू नामक एक महिला ग्राहक के पर्स से 40 हजार रुपये चुरा लिए।
घटना उस समय हुई जब हेमा साहू बैंक में अपनी धनराशि निकालने आई थीं। दोनों संदिग्ध महिलाओं ने चालबाजी से उनके पीछे खड़े होकर पर्स से रुपये निकाले और तेजी से बैंक से फरार हो गईं।इस घटना की तस्वीरें बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
हेमा साहू ने बताया कि उन्होंने बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी दी, लेकिन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया और उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करने को कहा गया।
कोरबा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर करती है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बैंक में अपने पर्स और कीमती सामान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

