कोरबा।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा ने “एक राखी सैनिक भाई के नाम” अभियान के तहत देश के सैनिकों के लिए 3,000 हस्त निर्मित राखियां तैयार की हैं। यह राखियां कब, बुलबुल, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और अन्य छात्रों ने मिलकर बनाईं।
राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के निर्देश पर शुरू इस अभियान में छात्रों ने देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए रक्षा सूत्र तैयार करने में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
स्काउट्स-गाइड्स की टीम ने कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात कर अभियान की जानकारी साझा की। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा बनाई गईं राखियां सैनिकों का हौसला बढ़ाएंगी।
इस दौरान जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक़ शेख, सहायक राज्य आयुक्त (गाइड) पुष्पा शांडिल्य, जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) गनेशी सोनकर, डीओसी द्वय डीग़म्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, रोवर लीडर राजीव साहू और फ्लॉक लीडर आसमा कुरैशी उपस्थित थे। तैयार राखियां राज्य मुख्य आयुक्त को सौंपी जाएंगी, जो सैनिकों तक पहुंचाई जाएंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677