कोरबा। विश्व हेपेटाइटिस डे के अवसर पर 28 जुलाई को पतंजलि चिकित्सालय, महानदी कॉम्पलेक्स में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 10 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करना है।
शिविर में क्लब के सचिव डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच और परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही, उपयोगी योगाभ्यास और प्राणायाम का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस दौरान यकृत के लिए लाभकारी यकृत बूस्टर क्वाथ भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से इस शिविर का लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















