कोरबा। हरेली के पावन पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हसदेव नदी के तट पर भवानी मंदिर के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा भी की।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हरेली किसानों, खेतीहरों और कामगारों का महान लोकपर्व है, जिसमें किसान परंपरागत रूप से अपने कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं। इस अवसर पर हरियाली और शीतल हवाओं से प्रकृति का मनमोहक रूप देखने को मिलता है।
संचालन समिति के अध्यक्ष मोहन प्रधान ने बताया कि कोरबा में 20 वर्ष पूर्व जयसिंह अग्रवाल द्वारा निर्मित यह मंदिर छत्तीसगढ़ का एकमात्र छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर है, जहां हर साल हरेली पर्व भव्य रूप से मनाया जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, महासचिव प्यारे लाल चौधरी, संगठन सचिव सुरेश कुमार द्विवेदी, आर.के. पाण्डेय, गीता महंत, सपना चौहान, द्रोपती तिवारी, कुसुम द्विवेदी, अमृता निषाद, ममता अग्रवाल, दिनेश कुमार केवट, ममता कटकवार, वरिष्ठ संरक्षक हरिशचंद्र निषाद, यू.आर. महिलांगे, रामाधार पटेल, थिरमन दास, रजनीश निषाद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
