कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गुरुवार को सघन भ्रमण किया। आयुक्त ने घंटाघर चौक से महाराणा प्रताप चौक, टीपी नगर चौक, नया बस स्टैंड, लालूराम कॉलोनी, सुनालिया चौक और डीडीएम रोड के पास लायंस गार्डन तक मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, चेतावनी और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह शहर का भ्रमण कर अव्यवस्थाओं का जायजा लेने और तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घंटाघर चौक के पास मिनीमाता कॉलेज के समीप नालियों में कचरे के ढेर देखकर अस्थायी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि कचरा फैलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
महाराणा प्रताप चौक और गुरु घासीदास चौक के पास सर्कस मैदान व बायपास रोड पर साफ-सफाई का जायजा लिया गया। चाय-नाश्ता दुकानों के सामने डस्टबिन न रखने पर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया और डस्टबिन रखने की सख्त हिदायत दी गई।
इस अवसर पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सुनील वर्मा, लीलाधर पटेल, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, अश्वनी दास, मनोज साहू, धनमोहन रात्रे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
