कोरबा। कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने ब्लॉक प्रभारियों को संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और जोन कमेटियों के गठन के साथ बूथ कमेटियों के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती कांग्रेस के भविष्य की नींव रखेगी। सांसद ज्योत्सना महंत ने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को बेहतर पदों पर जिम्मेदारी देने की बात कही, साथ ही प्रदेश कांग्रेस के एकसमान फार्मूले के तहत कमेटी गठन की जानकारी दी।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कोरबा जिले में 15 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें शहर के 5 और ग्रामीण क्षेत्र के 10 ब्लॉक शामिल हैं। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1100 बूथों में कमेटियों का गठन होगा, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया समन्वयक और कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
बैठक में विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, श्यामलाल कंवर, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
