विनय सिंह राठौर बने नगर निगम कोरबा के विधिक सलाहकार, युवाओं के लिए प्रेरणा का नया आयाम

कोरबा। युवा अधिवक्ता विनय सिंह राठौर को नगर निगम कोरबा में विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

कोरबा औद्योगिक क्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायालय में अपने गुरु रविन्द्र कुमार पराशर के मार्गदर्शन में विधि के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे विनय ने कठिन परिश्रम, समर्पण, और सकारात्मक सोच के बल पर अल्प समय में ही उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उनकी प्राथमिकता हमेशा पीड़ित पक्षकारों को न्याय दिलाना रही है।

नगर निगम कोरबा में उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक और विधिक अनुशासन को नई गति मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव, दक्षता, और सकारात्मक दृष्टिकोण से स्थानीय शासन के निर्णयों में नया आयाम स्थापित होगा।

यह नियुक्ति विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो मेहनत और प्रतिभा के दम पर सफलता की राह दिखाती है।विनय ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर को दिया है।

उनकी नियुक्ति पर नगर निगम कोरबा, स्थानीय प्रशासन, कोरबा वासियों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।