कोरबा। हर साल बारिश के मौसम में कोरबा शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या से जूझ रही जनता को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से शहर में जलभराव की समस्या के निदान के लिए 47.46 करोड़ रुपये की लागत से चार बड़े नाले और गौरव पथ का निर्माण होगा।
उपमुख्यमंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को मंत्री लखनलाल देवांगन के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी।
स्वीकृत कार्यों में पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाली (2 करोड़), एसपी ऑफिस से रजगामार तक बीटी रोड (2 करोड़), दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक कलवर्ट व नाला (2 करोड़), मेनन शॉप से रेलवे घाट तक 100 बेड अस्पताल के सामने आरसीसी नाला (2 करोड़), और दर्री जोन पीएमवाय साइट से लाटा तालाब तक आरसीसी नाला (2 करोड़) शामिल हैं।
इसके अलावा, सीएसईबी चौक से वीआईपी मार्ग, तानसेन चौक होते हुए कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ निर्माण के लिए 37.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इन कार्यों से शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















